समाजवादी पार्टी की सरकार में विकास कार्य तेजी से हुए हैं। पार्टी के द्वारा जरुरत के मुताबिक सूबे में हर क्षेत्र में विकास कराए गए हैं। परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह साइकिल रैली के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार से ही प्रदेश उत्तम प्रदेश बन सकता है। सपा जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद डा. कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सपा की नीतियों को जनता पसंद कर रही हैं। उनके द्वारा चलाई गई योजनाओं से जरुरतमंद लाभांवित हो रहे हैं। सपा की नीतियां हर वर्ग को ध्यान में रख कर बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि गांव गांव पहुंचकर नीतियों को लोगों तक पहुंचना है।
साइकिल रैली का शुभारंभ बिलराम गेट ग्राम नगला गुलाबी से प्रारंभ हुई। परिवहन राज्यमंत्री एवं पूर्व सांसद ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा नगला पट्टी, सिरौली, नगला थनी, जखेरा, महेशपुर, बिलराम, तैयवपुर कमालपुर, सुजातगंज, महावर, ईसेपुर, मोहम्मदपुर होती हुई ढोलना पहुंची। जहां जन सभा का आयोजन किया गया। अलीगढ़ मंडल के साइकिल यात्रा प्रभारी अतुल प्रधान ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने घोषणा पत्र के एक-एक वायदें को पूरा करने का काम किया है। जिला प्रभारी जीशान अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, डा. महाराज सिंह बघेल, तनवीर अहमद मदनी, गंगाराम यादव, अजंट सिंह यादव, मनोज यादव, देवेन्द्र लोधी, तोताराम, मानपाल मिनी, अभय यादव, सौरभ यादव, शाहरुख राज, अभिषेक यादव आदि संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सतेन्द्र आर्या ने किया। इस दौरान रघुनाथ सिंह यादव, अमरसिंह, आर्येंद्र यादव, गुड्डू खां, अशोक यादव, अमर पाल, नीरज, अनन्तविजय, मास्टर यादव, हरिओम शर्मा, जितेंद्र यादव, कप्तान सिंह प्रधान, रिन्कू यादव, जशवीर सिंह यादव, रशीद अहमद, उदयभान, शुभम, सुदेश, नाजीम, उमेश मौर्या, प्रेम ंसिह प्रधान, मनोज बघेल, पप्पू प्रधान, राधेश्याम बघेल, तारा चन्द्र साहू, राम रतन प्रमुख, पुष्पेन्द्र यादव, मनोज यादव, सत्यपाल यादव ,बीके राजपूत आदि मौजूद रहे।
कल से पटियाली में घूमेगी सपा की साइकिल
पटियाली। साइकिल रैली पटियाली में दस अगस्त से शुरु होगी। सपा की यह साइकिल रैली 10 अगस्त सुबह 9 बजे से पटियाली नगर में भ्रमण करेगी। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष हशमत अली ने बताया कि साइकिल रैली का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक नजीबा खान के द्वारा किया जाएगा। बैठक में विनोद कुमार दुबे, मोहम्मद अकरम कुरेशी, हिकमत अली, सरताल अली, पप्पू कश्यप, असलम राईन, आदिल अली, नासिर मिस्त्री, नजमुल हुसैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।