फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत पर बवाल, तोड़फोड़

Sat, 08 Aug 2015 07:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमापुर रोड स्थित गांव खुशकरी के निकट एक कंटेनर ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि कंटेनर शव को कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना से गुस्साए लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी ने लोगों को समझाबुझा कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई एवं शासन से आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

अमापुर के गांव लखमीपुर निवासी प्रेम सिंह(40) पुत्र हरप्रसाद गांव में खेतीबाड़ी करते हैं। शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे के करीब वह मजदूरों को खेत पर छोड़कर बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए कासगंज आए। पेट्रोल डलवाकर वह वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव खुशकरी के निकट पहुंचे तभी अचानक पीछे से आ रहे तेज गति के कंटेनर ने उन्हें रौंद दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी मृतक के परिवारीजनों को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों एवं अन्य मौजूद लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। एक बस  के शीशों में तोड़फोड़ कर दी। जाम लगने की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। मामले का बढ़ता देख जानकारी उपजिलाधिकारी संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी हैदर अली को दी गई। वह भी तत्काल मौके पर पहुुंच गए। उन्होंने मृतक के परिवारीजनों को आरोपी के खिलाफ कानून कार्रवाई एवं शासन से उचित आर्थिक दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया।
 
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
सड़क दुर्घटना में मृतक प्रेम सिंह के चार बच्चे हैं। जिससे में दो पुत्रियां एवं दो पुत्र है। जिनमें डौली, ललिता, पवन एवं युवराज शामिल है। पिता की मृत्यु के बाद चारों बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन


चालक को भीड़ ने किया पुलिस के सुपुर्द
घटना को अंजाम देकर भाग रहे चालक को आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने दबोच कर कमरे में बंद कर दिया। बाद में सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी को सुपुर्द कर दिया गया। जिसे पुलिस कोतवाली ले आई।

जाम लगने से यात्रियों को हुई परेशानी
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कासगंज-अमापुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम में लगभग एक घंटे तक वाहन फंसे रहे। जिससे वाहनों में बैठे यात्रियों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री को पैदल ही अपने गंतव्य हो निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें