फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले के कासगंज से जुड़े तार

Tue, 05 Aug 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में एटा के बाद अब कासगंज जांच के दायरे में आ गया है। गुजरात एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड) ने संदिग्ध 12 शस्त्र लाइसेंसों की एक नई सूची जारी की है।
विज्ञापन


इनमें से 5 कासगंज जिले से संबंधित हैं। इनकी सत्यापन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जबकि एटा के 7 में से 4 लाइसेंस पहले ही फर्जी पाए जा चुके हैं। गुजरात एटीएस ने 14 जुलाई को अहमदाबाद में एक गिरोह को गिरफ्तार किया था जो फर्जी तरीके से शस्त्र लाइसेंस बना रहा था। इस मामले में 7 आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
इनसे अवैध हथियार, कारतूस और नकली लाइसेंस बरामद किए गए। जांच में पता चला कि आरोपी एटा से फर्जी लाइसेंस बनवाकर गुजरात के लोगों को बेच रहे थे और इसके बदले मोटी रकम वसूली जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें