फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब का ठेका हटवाने को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Thu, 03 Sep 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव कठौली स्थित शराब का ठेका हटाने को लेकर गुरुवार को ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए ठेका हटवाने को लेकर एडीएम प्रशासन, आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंप समस्या निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के बाद ग्रामीणों ने बताया कि ठेका से कुछ दूरी पर मंदिर तथा प्राइमरी स्कूल है। साथ ही बैंक की ब्रांच भी है। बताते हैं कि आए दिन ठेका पर शराब के नशे में लोग हंगामा करते हैं जिससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। इतना ही नहीं शराब के नशे में शराबी किसानों से रुपये भी छीन लेते हैं। जिसे लेकर 31 अगस्त को किसान नेता, ब्लॉक अध्यक्ष पवन ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं, पुरुष ने ठेका को जबरन बंद कराया था, इतना ही नहीं धरना भी दिया था। उसके बाद भी ठेका नहीं हटाया गया। ठेका हटवाने को लेकर ग्रामीण एडीएम प्रशासन सतीशपाल व आबकारी निरीक्षक से मिले। ठेका हटवाने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने वालों में नेत्रपाल, जितेंद्र, प्रतापसिंह, चोब सिंह, वीरेंद्र, गंगाराम, बाबूजी, प्रकाश, राजकुमार, जीतू, पोप सिंह, राधे, रामवती, वीरेंद्र, इतिश्री, बट्टो देवी, शारदा देवी, नारायण देवी, नेकसे सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें