अवागढ़ में शराब की दुकान की दीवार काटकर चोर पेटियां ले गए।संवाद
अवागढ़। कस्बे में एटा-टूंडला मार्ग स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान की पीछे की दीवार काटकर चोर शराब और बीयर की पेटी चोरी कर ले गए। शराब और बीयर की चोरी हुई पेटी का आकलन किया जा रहा है।
सेल्सेमैन के शनिवार की सुबह दुकान खोलने पर सामान बिखरा देख उसका माथा ठनक गया। स्टोर का दरवाजा खोला तो दीवार कटी देखकर वह दंग रह गया। सेल्समैन की सूचना पर दुकान संचालक प्रवीन गुप्ता पुलिस के साथ पहुंच गए। रात में चोरों ने दुकान के पीछे की दीवार काटकर चोरी कर ली। चोर शराब और बीयर की पेटी के साथ ही नकदी और सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी चोरी कर ले गए।
प्रवीन गुप्ता ने कहा रजिस्टर के मिलान के बाद ही चोरी गई पेटी की जानकारी हो सकेगी। थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने कहा दुकान के पीछे सुनसान इलाका है, इसलिए चोर के पीछे के रास्ते से आए। इस संबंध में प्राथिमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।