फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: धर्मांतरित हिंदुओं की घर वापसी सुनिश्चित करेंगे

Sun, 01 Sep 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विश्व हिंदू परिषद की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को मिरहची में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। विहिप के विभाग संगठन मंत्री सुशील कुमार ने कहा कि धर्मांतरित हिंदुओं की घर वपसी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

सम्मेलन का आयोजन सोमेंद्र बाबू फार्म हाउस कासगंज रोड पर हुआ। विभाग संगठन मंत्री ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद जीवन मूल्य की रक्षा और हिंदू जीवन मूल्यों की स्थापना में लगा हुआ है। इसका गठन इसी उद्देश्य के साथ हुआ था। जिला मंत्री शिवांग गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि नारे और मोबाइल पर स्टेटस लगाने मात्र से धर्म और राष्ट्र की सेवा नहीं होती है। हमें जागने की जरूरत है। हिंदू समाज को धर्म और राष्ट्र के लिए समर्पित होना होगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपाल माहेश्वरी ने की। मंच पर जिला उपाध्यक्ष अभिषेक माहेश्वरी के साथ विभाग सेवा प्रमुख सुखवीर पुंढीर, जिला संयोजिका दुर्गा वाहिनी ममता सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मारहरा राजेश साहू, पूरन बाल्मिकी आदि रहे। मुकेश राठौर, सुनील चौहान, प्रकाश भाटी, मदनलाल साहू, नरेश आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें