फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जंगली सुअर कर रहे फसल का नुकसान, किसान परेशान

विज्ञापन
मुकेश प्रजापति
विज्ञापन
राजा का रामपुर। रात में जंगली सुअर झुंड में खेत में घुसकर फसल को जड़ से उखाड़ देते हैं। फसल उजड़ी देख किसान परेशान हैं। जंगली सुअरों से परेशान किसान जान जोखिम में डालकर फसल की रखवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस समय खेत में तंबाकू, सरसों, गेहूं, आलू की फसल खड़ी हैं। रात में जंगली सुअरों का झुंड खेत में घुसकर उनको जड़ से बर्बाद कर रहा है। किसानाें ने बताया जंगली सुअर बहुत ही आक्रामक होते हैं। भगाने पर वे हमला कर देते हैं। फसल बर्बाद होने से किसान परेशान हैं। वन अधिकारियों से शिकायत करने पर भी जंगली सुअरों को पकड़ने की व्यवस्था नहीं किए जाने से किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।



पांच बीघा गेहूं और सात बीघा तंबाकू की फसल की थी, जिसे जंगली सुअरों ने बर्बाद कर दिया है। इससे पूरा परिवार तनाव में है, कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें? पहले मौसम के बिगड़ने की चिंता सता रही थी, उससे बचे तो जंगली जानवरों ने बर्बाद कर दी। - मुकेश प्रजापति
विज्ञापन




आमदनी बढ़ाने की आस में एक बीघा खेत में जैसे-तैसे तंबाकू की फसल की पैदावार की थी, जिसे एक ही रात में जंगली सुअरों ने बर्बाद कर दिया। फसल के बर्बाद होने से सपने बिखरने पर परिवार के सभी सदस्य मातम मना रहे हैं। - गौरव, किसान



किसान फसल की सुरक्षा को खेतों में तारों की चहारदीवारी करें, कंटीले तार का उपयोग कतई न करें। फसल की सुरक्षा के साथ ही वन्यजीव को नुकसान न हो इसका भी ध्यान रखें। - आदित्य सक्सेना, क्षेत्रीय वन अधिकारी

मुकेश प्रजापति

मुकेश प्रजापति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें