एटा के अलीगंज कस्बे में रविवार रात पति देरी से घर आया तो पत्नी को गुस्सा आ गया। आरोप है कि उसने पति के पेट में कैंची घोंप दी। गंभीर हालत में युवक को अलीगंज से फर्रुखाबाद रेफर किया गया है। महिला का कहना है कि पति ने खुद ही कैंची मारी है।
कस्बे के मोहल्ला सुदर्शन दास निवासी विकेश (33) ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बताया कि पत्नी के साथ संबंध बहुत अच्छे नहीं हैं। घरेलू हिंसा का विवाद पहले से चल रहा है। बताया कि रविवार रात बाजार से घर लौटने में लेट हो गया। जब घर आया तो पत्नी से विवाद हो गया।