फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पत्नी बोली- शराब पीकर पीटता है पति

Mon, 14 Jul 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जैथरा। पति के खिलाफ शिकायत लेकर एक महिला सोमवार को थाना जैथरा पहुंची। रोते हुए पुलिस से कहा कि पति शराब पीकर पीटता है और सट्टा भी खेलता है।
विज्ञापन


गांव खिरिया बनार निवासी एक महिला भाई के साथ जैथरा थाना कार्यालय पर पति की शिकायत लेकर पहुंची। बताया कि पति शराब पीकर गालियां देता है और विरोध करने पर बुरी तरह से पीटता है। घर पर पड़ा रहता है और कोई काम भी नहीं करता है। जुआ खेलता है और सट्टा भी लगाता है। इस वजह से उसके ऊपर कई लोगों का कर्ज हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने गांव पहुंचकर महिला के पति को समझाया। पति ने भविष्य में अब कभी शराब न पीने और जुआ-सट्टा न खेलने का वादा किया। थाना प्रभारी शंभूनाथ ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस को गांव में भेजकर समस्या का निस्तारण कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें