क्षेत्र के गांव फ रौली के निकट ईंट भट्टा पर सो रहे युवक की फावड़ा प्रहार कर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी ने फावड़ा सहित थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया है। युवक के हत्यारोपी की पत्नी से अवैध संबंध थे।
नेकसू पुत्र आलम सिंह (28) निवासी ग्राम किलौनी थाना सुनगढ़ी अपने बहनोई नेत्रपाल पुत्र मिटठूलाल निवासी ग्राम खालिकपुर सतरोई के साथ लगभग आठ वर्षों से रह रहा था। नेकसू के बहनोई नेत्रपाल की चाची से अवैध संबंध हो गए। मामले की जानकारी चाचा वेदराम को भी हुईं।
उन्हाेंने समझाने का प्रयास किया। कई बार नेकसू का विरोध भी किया, लेकिन वह नहीं माना। मंगलवार की रात्रि लगभग 11 बजे वेदराम ने भट्टा पर सो रहे नेकसू पर फावड़ा प्रहार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वेदराम फावड़ा लेकर खुद थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी से अवैध संबंधों के चलते उसने नेकसू की हत्या की है। परिवारीजनों को जब नेकसू के हत्या की जानकारी हुई तो वे भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नेकसू के शव को कब्जे ले लिया। थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। अपर पुलिस अधीक्षक राधे माहेन शर्मा एवं पटियाली क्षेत्राधिकारी अमृतलाल ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा है।