फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे पड़े कार्य, जनता परेशान

Wed, 06 May 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सख्ती के बाद भी ठेकेदार बाज नहीं आ रहे। नगर पालिका 40 ठेकेदारों को नोटिस भी जारी कर चुकी है। फिर भी निर्माण कार्यों में पीला ईंटें और घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। लोग इसका विरोध कर रहे हैं। आधे अधूरे पड़े निर्माण कार्यों से लोगाें को खासी परेशानी हो रही है। हालांकि इसकी शिकायत डीएम और ईओ से की गई है। पालिका अधिकारी बोले, यदि ऐसी शिकायत है तो जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



ठेकेदार टेंडर जारी होने के दो माह बाद भी सड़कें  नहीं बनवा रहे। इसका खामियाजा संबंधित क्षेत्र के लोगों को उठाना पड़ रहा है। आवास विकास कालोनी में नगर पालिका की ओर से मुख्य सड़क का टेंडर दो माह पहले उठा दिया गया। बावजूद ठेकेदार सड़क नहीं बनवा रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। यही हाल श्याम नगर का है। यहां टेंडर उठने के बाद भी अभी तक इंटर लॉकिंग सड़क बनना शुरू नहीं हुआ है। नालियां बन रही हैं उसमें भी पीला ईंटें प्रयोग की जा रही हैं। लोग इसका विरोध कर रहे हैं।


शिकायतकर्ता विनीत कुमार ने बताया कि आवास विकास कालोनी की मुख्य सड़क काफी जर्जर है। इसके निर्माण के लिए पालिका ने टेंडर उठा दिया है। इसके बाद भी सड़क नहीं बन रही, बल्कि संबंधित ठेकेदार ने सड़क पर मिट्टी डालकर मुसीबतें और बढ़ा दी है। निर्माण के लिए आधी पुलिया भी तोड़ दी है। इसके चलते कालोनी में स्कूल बस के अलावा लोगों के चार पहिया वाहन भी निकलना दुश्वार हो गए हैं।
विज्ञापन



इस संबंध में अधिशासी अधिकारी से शिकायत करने वालों में राजीव गुप्ता, सोनू यादव, अजयपाल सिंह, राहुल सक्सेना, संदीप यादव, बंटी यादव, मुकेश शर्मा, ग्रीश राजपूत, कुंवरपाल सिंह, टिंकू यादव आदि शामिल हैं। बता दें कि नगर पालिका परिषद द्वारा लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से शहर में कराए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों में ठेकेदारों द्वारा बरती जा रही लापरवाही व पीला ईंटों का प्रयोग किए जाने पर संबंधित 40 ठेकेदारों को नोटिस जारी किए हैं।

 
अब कहीं निर्माण कार्यों में पीला ईंटों का प्रयोग नहीं हो रहा। पालिका ने सभी ठेकेदारों को नोटिस जारी करने के बाद सख्त हिदायत दी है। यदि कहीं ऐसी शिकायत है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

-राकेश गांधी, नगरपालिका अध्यक्ष एटा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें