उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुए दर्दनाक हादसे में विवाहिता की मौत हो गई। वो अपने पति के साथ मायके जा रही थी। पीछे से आ रहे ट्रक ने महिला को रौंद दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
पति के साथ मायके जा रही महिला की गांव कसौलिया के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। थाना जैथरा के गांल कल्यानपुरा की रहने वाली महिला पति के साथ पैदल मायके गांव सर्रा जा रही थी।
विज्ञापन
गांव कल्यानपुरा निवासी अहिवरन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर के समय पत्नी आशा देवी (35) के साथ ससुराल गांव सर्रा जा रहा था। जैसे ही रास्ते में गांव कसौलिया के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर आशा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस को सूचना देते हुए स्थानीय लोगों की मदद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैथरा लाए। यहां चिकित्सक ने आशा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
स्थानीय लोगों व ग्रामीणों ने लगा दिया जाम
महिला की मौत के बाद परिजन शोक मनाने लगे, तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कसौलिया गांव के पास जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाया तब कहीं जाकर लगभग 30 मिनट बाद जाम खुल सका। सीओ अलीगंज नितीश गर्ग ने बताया कि घटना के बाद लगे जाम के पुलिस ने परिजन के समझा बुझाकर खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।