फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तारीख करने आए युवक को पत्नी व सालों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव जारथल निवासी श्याम बाबू अदालत में तारीख करने आया तो पत्नी हेमलता, साले पवन व अजय कुमार निवासी कुतुकपुर थाना बागवाला ने पिटाई कर दी। श्याम बाबू ने बताया कि करीब पांच माह पूर्व आपसी कहासुनी होने पर पत्नी की मारपीट कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन

17 अक्तूबर को एसडीएम कोर्ट में इसकी तारीख करने आया था। तभी पत्नी, साले सहित त्रिभुवन सिंह निवासी अवागढ़ हादस और इंद्रपाल निवासी श्रृंगार नगर कोतवाली नगर ने पिटाई कर दी। इसका कोई सबूत न होने की वजह से पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। कहीं से मामले का वीडियो मिल गया तब कोतवाली नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। गांव फालर निवासी शराब के सेल्समैन सुखपाल सिंह ने गांव के ही दुर्ग सिंह और इसके पुत्र विपिन व संतोष के खिलाफ पिटाई करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें