फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और पति का कत्ल: शराब पिलाई, फिर प्रेमी ने जहरीला स्प्रे सुंघाकर खेत में फेंकी लाश; पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 16 Feb 2026 09:17 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पत्नी के अपने प्रेमी के साथ अवैध संबंध थे। हत्या को हादसा दिखाने के लिए पति को जहरीला स्प्रे सुंघाया। पुलिस ने वारदात का खुलासा कर तीन आरोपी पकड़े।
 
विज्ञापन
एटा में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के एटा जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पत्नी ने अपने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर साजिश रची। हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस की जांच में पूरी वारदात का पर्दाफाश हो गया।

विज्ञापन

पति को सुंघाया जहरीला स्प्रे
एटा में स्टांप विक्रेता के शव के मामले में पुलिस ने घटना का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर सुनियोजित ढंग से पति को जहरीला स्प्रे सुंघाकर हत्या कर दी। पत्नी समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयोग की गई कार, जहरीली स्प्रे की डिब्बी और शराब की बोतलें बरामद की गई हैं।

खेत में मिली लाश
एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि 14 फरवरी की सुबह करीब 7:30 बजे पीआरवी को सूचना मिली कि गांव अंगरैया से बंधा रोड पर शराब के ठेके के सामने गेहूं के खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। शिनाख्त के बाद मृतक की पहचान हेमंत निवासी आवास विकास कॉलोनी कोतवाली नगर व मूल निवासी विच्छंद पहाड़पुर थाना जैथरा के रूप में हुई।

स्टांप विक्रेता था हेमंत
वह कचहरी परिसर में स्टांप विक्रेता था और पत्नी व बेटे के साथ एटा में ही रह रहा था। पोस्टमार्टम के बाद 15 फरवरी को मृतक के भाई वसंत ने थाना जैथरा में पत्नी, सुमित कुमार निवासी रेलवे रोड शांति नगर व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

शादी का बहाना बनाकर हेमंत को ले गए साथ
एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया। टीमों ने सर्विलांस व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच तेज की। पूछताछ में पता चला कि मृतक की पत्नी के सुमित कुमार से अवैध संबंध थे। इसी वजह से उसको रास्ते से हटाने की नीयत से 13 फरवरी को पत्नी ने सुमित व अन्य लोगों के साथ मिलकर योजना बनाई। इसके तहत एक कार किराए पर ली गई और हेमंत को शादी में शामिल होने का बहाना बनाकर एटा से बेवर होते हुए अलीगंज मार्ग पर ले जाया गया।

रास्ते में पिलाई शराब, सुंघाया जहरीला स्प्रे
यात्रा के दौरान रास्ते में दो स्थानों पर उसे शराब पिलाई। इसके बाद नशा होने पर रेपिडेम एसएल स्प्रे जो कि जहरीली होती है। इसकी ओवरडोज सुंघाकर हेमंत की हत्या कर दी गई। हत्या को हादसा दिखाने के लिए शव को गांव अंगरैया के पास खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की सीडीआर के आधार पर पकड़े गए आरोपी
एएसपी ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी के लिए थाना जैथरा व अलीगंज पुलिस के साथ ही एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया गया। इन टीमों ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली तो उसमें एक कार आती-जाती दिखी। इसके साथ ही मृतक के मोबाइल की सीडीआर भी निकाली गई। सारी चीजों को एक साथ मिलाने पर पता चला कि सुमित कुमार निवासी रेलवे रोड कोतवाली नगर, अजय पुत्र बनवारीलाल निवासी नगला पोता शांति नगर और मृतक की पत्नी ने इस घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद इनको गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयोग की गई कार, तीन खाली शराब की बोतलें और जहरीली स्प्रे की डिब्बी बरामद की गई है। थाना जैथरा, अलीगंज पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम को एसएसपी ने पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें