फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पत्नी ने लगाया पति पर हत्या के प्रयास का आरोप

Sat, 22 Mar 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। क्षेत्र के गांव खटौटा की एक महिला ने अपने पति पर हत्या का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। पुत्र नहीं होने पर पति पर दूसरी शादी करने का भी आरोप है।
विज्ञापन

थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पीड़िता लता देवी ने बताया कि 9 साल पहले उसकी शादी खटौटा के रवि से हुई थी। शुरू से उसको दहेज की मांग को लेकर तंग किया जाता रहा। दूसरी बेटी के जन्म के बाद रवि ने एक महिला से दूसरी शादी कर ली और गुड़गांव रहने लगा। एक बार जबरन गुड़गांव पहुंचने पर रवि ने उसको प्रताड़ित किया। पंचायत होने पर ससुराल में उसको रहने पर सहमति बनी। कुछ दिन पहले रवि ने रस्सी से फंदा लगाकर हत्या करने की कोशिश की। थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें