फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पत्नी ने टैंट का भाड़ा मांगा तो पति ने की हत्या की कोशिश

Fri, 26 Jul 2024 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र के गांव बेरी जलालपुर में शादी के बाद टैंट आदि का भाड़ा देने के लिए पत्नी ने पति से रुपये मांगे। आरोप है कि इस पर पति ने उसकी हत्या करने का प्रयास किया। गले में बाइक की क्लच का तार फंसाकर दबाया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने महिला को बचा लिया।
विज्ञापन

बेरी जलालपुर निवासी मीना देवी ने बताया कि 14 जुलाई को पुत्री की शादी की थी। शादी के बाद टैंट व अन्य सामान और लोगों के कुछ रुपये शेष रह गए थे। 19 जुलाई को शाम के समय पति मदनलाल से भुगतान करने के लिए रुपये मांगे तो वह गालियां देने लगे। जब मैंने विरोध किया तो बुरी तरह से पीटते हुए जान से मारने की नीयत से बाइक की क्लच का तार गले में डालकर खींचने लगा।
चीख-पुकार सुनकर मेरे बच्चे आए और शोर मचाया तो आसपास के लोग बचाने को दौड़े। तब जान से मारने की धमकी देते हुए पति मदनलाल भाग गए। सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें