फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दादी ने फोन चलाने पर पीटा तो छात्रा ने फंदे से लटककर दी जान

Mon, 23 Dec 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना नयागांव क्षेत्र के गांव दादूपुर असगरपुर में एक छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी। पिता ने बताया कि दादी ने फोन चलाने से मना करते हुए थप्पड़ मार दिया तो वह नाराज हो गई और कमरे में जाकर दुपट्टे से फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

गांव दादूपुर असगरपुर निवासी रामनिवास ने बताया कि बेटी चांदनी (15) कक्षा 9 की छात्रा थी। रविवार शाम को वह घर पर मोबाइल चला रही थी, तो उसकी दादी राजेश्वरी देवी ने फोन चलाने से मना किया। इससे वह नाराज हो गई और फोन को जमीन पर पटक दिया। कुछ समय बाद परिजन गांव में बने दूसरे मकान पर चले गए तो चांदनी ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। देर शाम जब सब लोग इस मकान पर पहुंचे तो एक कमरा बंद था और चांदनी कहीं दिखाई नहीं दे रही थी।
बताया कि कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो बेटी फंदे से लटक रही थी। यह देखकर घर में चीखपुकार मच गई। चांदनी 5 भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

रामनिवास ने बताया कि हमारे घर में किसी के पास एंड्रॉयड या स्मार्टफोन नहीं है। सभी लोग कीपैड मोबाइल ही चलाते हैं। रविवार को बेटी चांदनी उसी मोबाइल पर गेम खेल रही थी। तो दादी ने कहा कि कभी तो मोबाइल रख दिया करो, बेटी नहीं मानी तो उसके थप्पड़ लगा दिया। इससे वह नाराज हो गई और यह आत्मघाती कदम उठा लिया। बताया कि मेरी 3 बेटियाें और दो बेटों में चांदनी सबसे बड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें