फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में कर रहे थे सवारी, तीन बाइकें सीज

विज्ञापन
वाहन चालकों की अल्कोहल जांच करते परिवहन और पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों ने शनिवार रात शहर में ड्रिंक एंड ड्राइव के तहत पड़ताल की। तीन बाइकों के चालक शराब के नशे में मिले। तीनों की बाइकों को सीज किया गया है। सीएम के निर्देश के बाद अधिकारी सड़कों पर दौड़ लगाते नजर आ रहे हैं। शनिवार देर रात अलीगंज चुंगी पर एआरटीओ प्रशासन हेमचंद्र गौतम, सीओ सिटी कालू सिंह, सीओ सकीट विक्रांत द्विवेदी, पीटीओ अभिनव चौधरी ने शहर के प्रमुख चौराहा तिराहों पर अभियान चलाकर चेकिंग की।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों को तीन बाइकों पर सवार लोग शराब के नशे में मिले। इन तीनों बाइकों को अधिकारियों ने सीज कर दिया। इनके अलावा बिना सीट बेल्ट व हेलमेट के 30 वाहनों का चालान काटा। एआरटीओ ने बताया कि शनिवार की रात चेकिंग अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। वहीं शराब के नशे में तीन बाइक सवार बाइकों को चलाते मिले। उनकी बाइकों को सीज किया गया है। हादसों की बड़ी वजह शराब पीकर वाहन चलाना है। जिससे बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें