फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुआ कर मांगी खैर-ओ-बरकत की दुआ

Fri, 10 Jun 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला एटा
विज्ञापन
जुमे की नमाज
विज्ञापन
 रमजान के पहले जुमे की नमाज नगर और ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज अदा करने को हजारों लोगों ने बारगाह-ए-इलाही में सजदा कर खैर-ओ-बरकत की दुआ की। सबसे ज्यादा भीड़ घंटाघर में हाईवे के किनारे मस्जिद में दिखाई दी। 
विज्ञापन

रमजान के पाक महीने के पहले जुमे की नमाज के लिए नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की मस्जिदों में हजारों नमाजी जुटे। घंटाघर और किदवई के अलावा अलीगंज, जलेसर, मिरहची, मारहारा, जैथरा में ही रोजेदारों ने खुदा की बंदगी में सिर झुकाकर हर खास-ओ-आम के लिए दुआ की। मस्जिदों में भीड़ इतनी थी कि सड़कों पर खड़े होकर नमाज अदा करनी पड़ी। सपा जिला अध्यक्ष अशरफ हुसैन, काले खां, नदीम, अनवार, नूर मोहम्मद, कशिश एटबी, एमएस खान, अकरम खान, निजाम, आरिफ, मोहम्मद रफीक, फरमान, सादिक, अतीक, फजलू, चांद मियां, अशरफ खान, मिलाद, रफीक, शब्बीर, मियां पहलवान समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रोजा हर मुस्लिम पर फर्ज: कासमी
नमाज अदा कर मांगी अमनचैन की दुआ 
अमर उजाला ब्यूरो
कासगंज। रमजान माह में पहले जुमे को मस्जिदों में और दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ रही। रोजेदारों ने नमाज अदा करने के बाद अमनचैन की दुआ मांगी। 
शहर के अलावा गंजडुडवारा, सहावर, अमांपुर, पटियाली की मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। कासगंज में जामा मस्जिद, नदरई गेट एवं सर्कुलर रोड मस्जिद पर नमाज अदा हुई। गंजडुडवारा में पूरब थोक, पश्चिम थोक, मेरे गरीब नवाज, शद्दाम नगर, टीन बाजार मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में हजारों लोगों ने पहले जुमे की नमाज अदा की। पटियाली में नमाज के दौरान मुफ्ती बिलाल कासमी ने तकरीर करते हुए कहा कि रोजा हर मुस्लिम पर फर्ज है। हर नेकी का इनाम अल्लाह फरिश्तों से दिलवाएगा, लेकिन रोजेदारों को रोजा रखने का इनाम अल्लाह खुद देता है। उन्होंने कहा कि शब-ए-कद्र के दौरान लोग पूरी रात जागकर अल्लाह से जो दुआ मांगते है, उनकी दुआ कुबूल होती है। उन्होंने कहा कि पानी बर्बाद नहीं करना चाहिए। अल्लाह एक-एक बूंद का हिसाब लेगा। सहावर, बिलराम  की मस्जिदों में भी रोजेदारों ने पहले जुमे की नमाज अदा कर दुआ मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें