फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine 2025: वेंलेटाइन डे को बनाएंगे यादगार, 500 से अधिक जोड़े लेंगे सात फेरे; मंडप हो चुके हैं बुक

Thu, 13 Feb 2025 08:04 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

वेलेंटाइन को लेकर बड़ी संख्या में जोड़ों ने शादी का मुहूर्त निकलवाया है। ऐसे में मैरिज होम से लेकर बैंड-बाजों तक की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूं तो वेलेंटाइन डे हमेशा ही युवा दिलों के खास होता है। लेकिन इस बार पड़ रहे विवाह के शुभ मुहूर्त ने इसे और खास बना दिया है। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए तमाम लोगों ने इस दिन का मुहूर्त विवाह के लिए चुना है। शुक्रवार को जिले भर में 500 से अधिक शादियां होंगी।
विज्ञापन


सहालगों का दौर चल रहा है और लगातार शादियां भी हो रही हैं। हर व्यक्ति के जीवन में अपनी शादी का दिन बहुत ही विशेष होता है। इसकी विशेषता और बढ़ाने के लिए 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे का भी साथ मिल रहा है। तमाम लोगों ने इस दिन का मुहूर्त अपनी शादी के लिए निकलवाया है। 

आलम यह है कि शहर, कस्बों में कोई भी विवाह स्थल 14 फरवरी के दिन खाली नहीं है। कई दिन पहले ही सारी बुकिंग हो चुकी हैं। बैंड की तो बुकिंग तीन-तीन शिफ्ट तक में है। टेंट, लाइट, कैटरिंग वालों की भी बल्ले-बल्ले है। इस दिन के लिए मुंह मांगे रुपये उन्हें मिले हैं।
विज्ञापन


पं. गिरीश पचौरी ने बताया कि 14 फरवरी को विवाह मुहूर्त विशेष है। इस दिन अनुमानित रूप से जिले भर में 500 से अधिक शादियां होंगी। कई लोगों ने इस दिन शादी कराने के लिए अनुरोध किया। गृह-नक्षत्रों के अनुसार तिथियां छांटी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें