फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की मार से बीमार पड़ रहे लोग

Tue, 18 Aug 2015 06:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम की मार लोगों के स्वास्थ्य पर भारी पड़ रही है। काफी संख्या में लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को संयुक्त चिकित्सालय पर मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। दवा घर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष तक सभी जगह मरीजों की कतारें नजर आ रही थी।
विज्ञापन

इस समय मौसम का मिजाज खराब चल रहा है। पर्याप्त बारिश न हो पाने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही। जो थोड़ी सी बारिश बीच बीच में हो जाती है। उससे मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। मंगलवार को चिकित्सालय पर लगभग 800 मरीज अपना इलाज कराने के लिए पहुंचे। इन मरीजों को इलाज में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पहले पर्चा बनवाने के लिए उन्हें लाइन के दौर से गुजरना पड़ा। जैसे तैसे पर्चा बन गया तो चिकित्सक के कक्ष के बाहर लगी लंबी लाइन के चलते उन्हें काफी परेशानी हुई। जब वे दवाघर पहुंचे तो यहां भी लंबी लाइन देखकर उनके हौंसले पस्त होने लगे। काफी प्रतीक्षा के बाद ही वे दवा प्राप्त कर सके। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में काफी संख्या में मरीज बुखार से पीड़ित थे। इन मरीजों का चिकित्सक ने रक्त परीक्षण कराया। लैव पर भी मरीजों को काफी भीड़ मिली। इसके अलावा चर्म रोग, डायरिया, पेट दर्द आदि की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या भी काफी रही। मरीज राम शंकर ने बताया कि भीड़ के चलते काफी दिक्कतें रही।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के पास सभी दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था है। किसी भी मरीज को दिक्कत नहीं होने दी जा रही। -डा. कृष्ण अवतार चिकित्साधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें