शीतला माता मंदिर पर भागवत कथा के समापन पर कलश विसर्जन यात्रा का आयोजन किया गया। कलश का यात्रा ने नगर में भ्रमण किया। कछला गंगा घाट पर कलशों का विसर्जन किया गया। यात्रा के दौरान भक्ति संगीत की ध्ुानों पर भक्त झूम रहे थे और अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे।
मंदिर पर भागवत कथा के समापन पर विधि विधान के साथ पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद कलश विसर्जन यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में महिलाएं कलशों को सिर पर धारण किए हुए थे। डीजे पर भक्ति संगीत की धुनें बज रही थी। वहीं भक्ति गीत एवं भजनों पर भक्त झूम रहे रहे थे। कलश यात्रा में कृष्ण, गोपिकाओं सहित अन्य स्वरुप धारण कर कलाकारों की झांकियां थी। उनके द्वारा मनमोहक नृत्य एवं झांकियां प्रस्तुत की गईं। कलश यात्रा में मैया के जयकारे लग रहे थे। वहीं कन्हैया के जयकारे भी लगाए गए। भक्तों ने एक दूसरे पर जमकर गुलाल उड़ाया। भक्त कन्हैया की भक्ति में डूबे नजर आए। कलश यात्रा ने शीतला माता मंदिर से सोरों मार्ग पर भ्रमण किया। पूजन अर्चन के कार्यक्रम शास्त्री रामनरेश ने संपन्न कराए। कछला गंगा घाट पर पहुंचकर भक्तों ने कलशों को विसर्जित किया। इस मौके पर अशोक यादव, बबलू पंडित, श्यामवीर यादव, इंद्रपाल यादव, अनुज यादव, अजीत यादव, मोनू यादव, अंकित सहित अन्य भक्तजन मौजूद रहे।