फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड के तेवर हुए सख्त और लुढ़का पारा

विज्ञापन
weather - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। मंगलवार को सर्दी का सितम जोरों पर रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। 11 बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।12 बजे के बाद धूप निकली, तो थोड़ी राहत मिली। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हल्के कोहरे के साथ ठंड अपना रूप धारण किए हुए थी। बहुत ही कम संख्या में लोग सड़कों पर सुबह टहलने के लिए निकले, अपने कार्यों के लिए निकले लोग गरम कपड़ों में पूरी तरह से ढके हुए नजर आए। ठंड की वजह से सड़कों पर भीड़-भाड़ भी कम दिखी
विज्ञापन

। धूप निकलने के बाद लोग खुले स्थान, छत और पार्कों में धूप की गरमाहट लेते नजर आए। धूम से तापमान चढ़ा लेकिन गलन कम नहीं हुई। दोपहिया वाहन चालकों को ठंड से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन शाम को सूरज ढलने के साथ ही ठंड ने फिर से तेवर दिखाना शुरु कर दिए। शाम को अधिकतम तापमान 17 डिग्री से लुढ़कर 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से लुढकर 5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें