फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम: लगातार दूसरे दिन भी छाया घना कोहरा, ठंड भी बढ़ी

Sun, 14 Dec 2025 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर में अलीगंज रोड पर छाया हुआ कोहरा। संवाद
विज्ञापन
एटा। लगातार दूसरे दिन रविवार की सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। शनिवार की अपेक्षा इसमें और वृद्धि हुई। इसके कारण दृश्यता 10 मीटर तक रह गई और यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। वहीं अधिकतम तापमान में भी बीते दिन के सापेक्ष 1 डिग्री सेल्सियस की कमी आने से ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

अब तक मौसम सामान्य बना हुआ था। शनिवार को कोहरे का असर देखने को मिला। रविवार को यह और ज्यादा बढ़ गया। तड़के से ही हर ओर कोहरा छाया हुआ था। अवकाश का दिन होने की वजह से अधिकांश लोग देरी से सोकर उठे। जब बाहर निकले तो कोहरे की चादर तनी नजर आई। ऐसे में जरूरी काम से भी लोगों की बाहर निकलने की हिम्मत नहीं पड़ी।
वहीं घने कोहरे का यातायात व्यवस्था पर व्यापक असर देखने को मिला। लगभग 10 मीटर के बाद वाहन चालकों को कुछ नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में उन्हें काफी जोखिम के साथ वाहन चलाना पड़ रहा था। हाईवे सहित अन्य मार्गों पर भी बेहद धीमी गति में वाहन चल रहे थे। सुबह करीब 9 बजे तक सूर्य भी नहीं निकले।
विज्ञापन

इसके बाद सूर्य के दर्शन तो हुए लेकिन धूप बेअसर थी। 10 बजे के बाद कोहरा कम होना शुरू हुआ और धूप की तीव्रता बढ़ी। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था, रविवार को 24 दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।

कोहरे से गेहूं की फसल को फायदा
कृषि विज्ञान केंद्र अवागढ़ के मौसम विशेषज्ञ एसके सिंह ने बताया कि अभी आने वाले कुछ दिन मौसम इसी तरह का बना रहेगा। कोहरा भी छाएगा लेकिन तापमान में कोई विशेष कमी नहीं आएगी। यह कोहरा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। किसानों को चिंता था कि कोहरा न पड़ने से फसल को नुकसान होगा। उन्होंने बताया कि कोहरे की नमी से पौधों की वृद्धि में सहायता मिलती है।

शहर में अलीगंज रोड पर छाया हुआ कोहरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें