फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बारिश के बाद कई क्षेत्रों में भरा पानी

Sat, 13 Jun 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
शहर के रेलवे अंडरपास पर हुए जलभराव से गुजरते बाइक सवार। संवाद
विज्ञापन
एटा। जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। शनिवार की देर रात तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई लेकिन शहर में जलभराव आफत बन गया। दिन चढ़ने के साथ निकली धूप और बढ़ी उमस ने लोगों की मुश्किलें फिर बढ़ा दीं। शहर के कई इलाके पानी से डूब गए। पहली बारिश ने ही नगर पालिका के नाला सफाई के दावों की पोल खोल दी।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे तेज आंधी आई। इसके बाद झमाझम बरसात हुई। बारिश के कारण शहर के सुनहरी नगर, प्रेम नगर, आर्य नगर, नई बस्ती, बारह बीघा पंजाबपुरा, जगन्नाथपुरी, रामा कॉलोनी, इस्लाम नगर, दिनेश नगर, शांति नगर, किदवई नगर, मोहल्ला धोबियान समेत कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। रेलवे रोड स्थित अंडर पास में भी पानी भर गया। पानी भर जाने से मोहल्ले के लोगों व राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
दोपहर होते-होते फिर हल्की धूप निकलने लगी। इसके बाद गर्मी और उमस के संयुक्त प्रभाव के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। बीच-बीच में हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है हालांकि तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें