फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के वार्डों में घुसा पानी, बाहर निकले मरीज

विज्ञापन
जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक हुई बारिश से जिला अस्पताल में अव्यवस्था फैल गई। सर्जिकल वार्ड, ओटी व कोरोना टीकाकरण कक्ष में पानी भर गया। वार्ड में भर्ती मरीजों को बाहर निकलना पड़ा। वहीं महिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती प्रसूताएं पानी भरता देख वार्ड छोड़कर चली गईं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों ने बताया कि मंगलवार सुबह जब उनकी आंख खुली तो वार्ड में पानी भरा हुआ था। गंदगी के कारण फर्श पर पैर रखने का मन नहीं हो रहा था। वहीं गंदगी से उठ रही बदबू के कारण बैठा भी नहीं जा रहा था। अस्पताल के कर्मचारियों से कहा, लेकिन समाधान नहीं हुआ। जिसके चलते यहां से निकलकर बर्न वार्ड में आ गए। अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में भी पानी भर गया। छत कमजोर होने के कारण पानी टपक रहा था।
कोरोना टीकाकरण कक्ष में पानी भरने के कारण स्वास्थ्य कर्मी जलभराव में ही बैठकर टीकाकरण कर रहे थे। यही हाल जिला महिला अस्पताल का रहा। यहां गेट से अंदर तक जलभराव था। इसके अलावा वार्ड में पानी भरने पर कई प्रसूताओं के परिजन अस्पताल से उनकी छुट्टी कराकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें