फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: बज गया बिगुल, 19 अप्रैल को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज गया है। एटा जनपद में तीस जिला पंचायत सदस्य, 757 क्षेत्र पंचायत सदस्य और 575 ग्राम प्रधान पद के लिए दूसरे चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। मतगणना दो मई को होगी। वहीं जिला पंचायत राज विभाग द्वारा आरक्षण सूची पर आईं सभी आपत्तियों का निस्तारण कर देर शाम अंतिम सूची जारी कर दी गई।
विज्ञापन

चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले में विभिन्न पदों के प्रत्याशियों की सक्रियता तेज हो गई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह अधिसूचना जारी कर दी गई। चार चरणों में होने वाले चुनाव में एटा जनपद में दूसरे चरण में चुनाव संपन्न होगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सबसे ज्यादा प्रधान पद को लेकर ग्रामीण क्षेत्र में हलचल है, जबकि सबसे महत्वपूर्ण चुनाव जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अभी तक न तो किसी राजनीतिक पार्टी ने अपने प्रत्याशी का एलान किया है, न ही कोई प्रत्याशी चुनाव मैदान में सामने आया है।
सात अप्रैल से होंगे नामांकन
जिले में दूसरे चरण में होने वाले चुनाव के लिए सात और आठ अप्रैल को नामांकन पत्र पूर्वाह्न आठ बजे से शाम पांच बजे तक संबंधित ब्लॉक कार्यालय में लिए जाएंगे। वहीं नौ और दस अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच सुबह आठ बजे तक कार्य पूर्ण होने तक होगी। 11 अप्रैल को शाम तीन बजे तक नाम वापस ले सकेंगे वहीं 19 अप्रैल को सुबह सात से अपराह्न छह बजे तक मतदान होगा। जबकि मतगणना दो मई को मंडी समिति में सुबह आठ बजे से कार्य समाप्त होने तक होगी। इसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विभा चहल द्वारा विजेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

42 जोन बनाए गए
जिले की चार तहसील और आठ ब्लॉकों में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विभा चहल द्वारा जिले को 42 जोन और 218 सैक्टरों में बांटा गया है। इन जोन और सैक्टर में अधिकारियों सहित नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।
इस तहसील में इतने मतदाता
तहसील 2015 में मतदाता 2021 में मतदाता
सदर- 568272 627788
जलेसर 225689 241695
अलीगंज- 316897 342538
कुल मतदाता 1110858 1212021
कुल सीटें और मतदान केंद्र
जिला पंचायत- 30 सीट
क्षेत्र पंचायत- 757 सीट
ग्राम पंचायत 575 सीट
मतदान केंद्र- 1089
कुल बूथ -2024
प्रत्येक कर्मी को मास्क लगाना अनिवार्य
मोबाइल में आरोग्य सेतु एप भी करना होगा डाउनलोड
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर चुनाव आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। चुनाव कार्य में लगे प्रत्येक व्यक्ति को फेस मास्क लगाने के साथ ही मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को कहा है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आयोग ने गाइडलाइन जारी की है। जहां चुनाव कार्य के लिए चयनित किए गए स्थल को प्रयोग से पूर्व सैनिटाइज किया जाएगा। वहीं निर्वाचन प्रशिक्षण में भाग लेने वाले एवं मतदान दलों के कार्मिकों के प्रस्थान के समय उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके अलावा गुटखा, तंबाकू आदि खाकर थूकते पकड़े गए तो कर्मचारी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सामाजिक दूरी का पालन करना भी अनिवार्य होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें