स्वामी विवेकानंद की जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सामाजिक संगठनों ने इसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाते हुए जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए। युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई की ओर से गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी का शुभारंभ विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। राजीव नारायन ने कहा कि स्वामी युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। राकेश कुमार कुलश्रेष्ठ ने कहा कि विवेकानंद युग ऋषि थे। वह युवाओं को तेजस्वी एवं उनकी शक्ति को सकारात्मक बनाना चाहते थे। नरेश चंद्र सक्सेना, हर स्वरूप सक्सेना, डा.मनोज सक्सेना, हिमांशु कुलश्रेष्ठ, उमेश चंद्र सक्सेना आदि ने भी संबोधित किया। राजकीय जिला कृषि एवं उद्योग प्रदर्शनी में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस पर वक्ताओं ने विचार रखे। प्रो. प्रेमीराम मिश्र ने कहा कि विवेकानंद युवाओं की प्रेरणा थे। अन्य वक्ताओं में पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी, पूर्व विधायक प्रजा पालन वर्मा, प्रो. सुनीता सक्सेना, अशरफ हुसैन आदि शामिल रहे। संयोजक जय प्रकाश वर्मा ने आभार जताया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जेएलएन डिग्री कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पुनीत राठौर, निशू गुप्ता ने कहा कि स्वामी जी द्वारा शिकागो में विश्वस्तरीय धर्म सम्मेलन में दिया गया भाषण दुनियां के लिए संदेश था। इससे पूरे विश्व ने भारतीयता एवं मानवता के दर्शन किए। केशव महेश्वरी ने कहा कि अश्रु पूरित इस धरा पर जब आनंद होता है, युगों-युगों में पैदा एक विवेकानंद होता है। जिला संयोजक युवराज सिंह, सचिन यादव, आशू यादव, अमन गुप्ता, मोहित आदि उपस्थित रहे। पूर्व छात्र परिषद की ओर से जीटी रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सभागार में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। परिषद के अध्यक्ष लोकेश महेश्वरी, सचिव विजय पाठक, विवेश वशिष्ठ ने स्वामी जी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित किया। प्रधानाचार्य शंभू शरन मिश्र, उप प्रधानाचार्य प्रेमचंद, श्याम सुंदर शुक्ला, हेमंत उपाध्याय, आलोक त्रिवेदी, कृष्णकांत पांडेय आदि लोग मौजूद थे। जीआईसी में जयंती पर छात्रों द्वारा सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। इस मौके पर मनवीर सिंह, सचिन यादव, गंभीर, संतोष, रौनक, विकास, अमित, अंशुल आदि शामिल रहे। एटा कराटे स्कूल में स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया। इसमें सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रशिक्षक अमित एस वार्ष्णेय, यतीक सक्सेना, अनुज आर्य, लालू यादव, राजन सोलंकी, अजय यादव आदि मौजूद रहे। वहीं, त्रिमात सेवा संस्थान की ओर से भी विचार गोष्ठी आयोजित की। इसमें नीवन कुमार, सुरेश कुमार, शिव कुमार, कुलदीप विमलेश, योगेंद्र आदि लोग मौजूद थे।