फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जादूगर देव ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Tue, 12 Jan 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 राजकीय प्रदर्शनी पंडाल में सोमवार रात मैजिक शो दिखाया गया। जादूगर ‘देव’ ने हैरतअंगेज करतब दिखा बच्चों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन डीआईजी अंशुमान यादव ने फीता काटकर किया। इसके बाद जादूगर देव ने चावल के दानों को मुरमुरों में बदल दिया। इसके बाद रुमाल को छड़ी में बदलना, मोबाइल का एक बोतल के अंदर पहुंचा देना, रुमाल को गुलदस्ते में बदल देना, हवा में लटके गिलास को कोल्ड ड्रिंक्स से भरना, अखबार को छोटे-छोटे टुकड़ों में फाड़कर पलक झपकते ही दुबारा फिर अखबार को जोड़ देना दिखाकर दर्शकों को हैरत में डाल दिया। इसके बाद जादूगर ने कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी की अंगूठी गायब कर दी।
विज्ञापन

 मुख्य अतिथि उत्तराखंड शासन के उप निदेशक(प्रशासन) देवेंद्र दीक्षित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता विपिन वर्मा, पूर्व चेयरमैन अशरफ हुसैन, डिप्टी कमिश्नर इनकमटैक्स मोहित गुप्ता, एबीएसए ओमप्रकाश अकेला मौजूद थे। कार्यक्रम के संयोजक अकरम खान ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण और बैज लगाकर स्वागत किया। संचालन जयप्रकाश वर्मा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें