जलेसर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 40वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन हुआ। 1500 मीटर दौड़ में विष्णु कुमार और शिवानी ने बाजी मारी।
छात्र वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में प्रदीप कुमार, 400 मीटर दौड़ में राजकुमार, 800 मीटर दौड़ में अंकुश कुमार प्रथम रहे। जबकि 1500 मीटर दौड़ में प्रथम विष्णु कुमार, द्वितीय विपिन कुमार और तृतीय ललित कुमार रहे। ऊंची कूद में प्रथम महेंद्र प्रताप, द्वितीय बादल, तृतीय सुमित कुमार रहे। लंबी कूंद में प्रथम स्थान पर प्रदीप कुमार, दूसरे स्थान पर सुमित कुमार और तीसरे स्थान पर अतुल कुंजर व बदल संयुक्त रूप से रहे।
छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कृष्णा राजपूत 200 और 400 मीटर दौड़ में आरती यादव, 800 मीटर दौड़ में कृष्णा राजपूत प्रथम रहीं जबकि 1500 मी दौड़ में शिवानी यादव ने प्रथम, शिवानी पुत्री शीलेन्द्र कुमार द्वितीय और शिल्पी तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में प्रथम कीर्ति यादव, लंबीकूद में कृष्णा राजपूत प्रथम स्थान पर रहीं। जैवलिन थ्रो बालिका वर्ग में कीर्ति यादव और बालक वर्ग में सुमित कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट बालक वर्ग में प्रथम महेंद्र प्रताप, बालिका वर्ग में प्रतीक्षा उपाध्याय रहीं।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विभा ने विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खेलों के महत्व के साथ हार-जीत से अधिक प्रतियोगिता में भाग लेने पर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. वीएस चौधरी ने सभी को धन्यवाद दिया। प्राध्यापक डॉ. विष्णु कांत, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. ओमकार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. कविता शर्मा, डॉ. दीपांकर सिंह आदि मौजूद रहे।