फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड के मानकों पर शुरू हुईं विस चुनाव की तैयारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विधानसभा चुनाव के लिए कोविड के मानकों पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पिछली व्यवस्थाओं में इस बार बदलाव किया जाएगा। मतगणना स्थल मंडी समिति में इस बार ब्लॉक बढ़ाए जाएंगे। ताकि सामाजिक दूरी के साथ मतगणना का कार्य किया जा सके।
विज्ञापन

भले ही अभी चुनाव में समय है, लेकिन इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पिछले दिनों हुए पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण का सामना करना पड़ा था। तमाम कर्मी इसकी चपेट में आए और कुछ की संक्रमण के चलते मृत्यु भी हो गई।
इस तरह की परिस्थितियां विधानसभा चुनाव में न बनें, इसके लिए अभी से तैयारियां की जा रही हैं। एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि मतगणना के लिए विधानसभा वार ब्लॉक बनाए जाते थे। इस बार ब्लॉक बढ़ाए जाएंगे। जिससे भीड़ न हो। कर्मचारियों के मध्य भी दूरी बढ़ाई जाएगी। कोरोना संक्रमण को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें