फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Mon, 03 Aug 2015 11:01 PM IST
Villagers perform at the SP office
विज्ञापन
विज्ञापन
 पांच दिन पूर्व अगवा हुए ग्रामीण का सुराग न लग पाने से लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन कर अपर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने अपर जिलाधिकारी को भी ज्ञापन की प्रति सौंपी। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीण की शीघ्र बरामदगी की मांग की गई।
विज्ञापन

ग्रामीण चंद्रपाल निवासी कादरबाड़ी सोरों को 30 जुलाई को रात्रि आठ बजे समीपवर्ती ग्राम कुबेर नगरी निवासी महेश और तीन अन्य लोग उसे बुलाकर ले गए। इसके बाद से ग्रामीण का सुराग नहीं लगा है। इस मामले में सोरों पुलिस को तहरीर दी गई। ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव भी किया था। इसके बाद अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज कर किया गया लेकिन अभी तक ग्रामीण का सुराग नहीं लग सका है। चंद्रपाल की पत्नी सावित्री देवी का कहना है कि पुलिस मामले को लेकर लापरवाही बरत रही है जो प्राथमिकी दर्ज की गई उसकी प्रति भी अभी तक उन्होंने नहीं दी है। पुलिस मामले के खुलासे को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी पति की कहीं हत्या न कर दी गई हो। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर पूछताछ की जाए। जिससे मामले का खुलासा हो सका। इस दौरान मुन्नालाल, जीनू, राजवीर, भूदेव, सुभाष चंद्र, सीता, मीरा साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
 पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस तथ्यों को लेकर जांच कर रही है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।- राधे मोहन भारद्वाज, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें