फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर के साथ कुकर्म: गांव का युवक खेत पर ले गया, पहले शराब पी और फिर की हैवानियत; आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Jun 2024 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एक किशोर के साथ गांव के ही युवक ने हैवानियत की। बहाने से आरोपी युवक किशोर को खेत पर ले गया। जहां खुद पहले शराब पी। इसके बाध किशोर के साथ गंदा काम किया। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। 
 
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र एक गांव में किशोर के साथ गांव के ही युवक ने कुकर्म किया। युवक से चंगुल से छूटकर किशोर किसी तरह अपने परिजन के पास पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। किशोर के परिजन ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोर की मां ने थाने में दी तहरीर में बताया 12 वर्षीय बेटा गांव के स्कूल पर खेल रहा था। तभी गांव निवासी युवक मक्का खिलाने की कहकर बच्चे को खेत में ले गया। जहां ले जाकर अप्राकृतिक कृत्य किया और किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। 

वहीं किशोर ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि खेत पर ले जाने से पहले उसने शराब पी। बाद में जबरन कुकर्म किया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर और प्रभारी निरीक्षक रूपेश वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी युवक की गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक रूपेश वर्मा ने बताया कि खेत में मौके पर खाली शराब का क्वार्टर और पानी की बोतल मिली है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें