फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव लोहारी गबी में तनाव, फोर्स तैनात

Sun, 08 Mar 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लोहारी गबी में शनिवार को हुए संघर्ष के बाद अभी तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। दोनों ही शवों का पोस्टमार्टम रविवार की सायं हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माहिर की हत्या शरीर पर करीब सात बार कुल्हाड़ी व अन्य नुकीली चीज से प्रहार करने हुई बताई गई है। वहीं तीन आरोपियों को रविवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन




बता दें कि शनिवार को थाना राजा का रामपुर के गांव लोहारी गबी में 200 रुपये को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। इसमें एक पक्ष के अलीम मुस्तकीम की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि दूसरे पक्ष के माहिर अली की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई थी। रविवार सायं पोस्टमार्टम गृह पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि संघर्ष के दौरान गांव के लोग स्तब्ध रह गए थे। कुछ लोगों का आक्रोश देख लोग चाहकर भी कुछ नहीं कर पाए। बताते हैं कि माहिर को कुल्हाड़ी से काटने से पहले उसकी मां, बहनें रो-रोकर, हाथ जोड़कर काफी गिड़गिड़ार्इं, मगर आरोपियों का दिल नहीं पसीजा। घटना के पीछे लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। गांववालों की मानें तो कुछ घटना के पीछे पंचायती चुनाव की रंजिश मान रहे हैं तो कुछ ग्रामीण 200 रुपये के लेनदेन को लेकर इस घटना को अंजाम देना बता रहे हैं।



बताते हैं कि मृतक माहिर अली इंटरमीडिएट का छात्र भी था। फिलहाल घटना के बाद गांव में पूरी तरह से सन्नाटा छाया हुआ है। हर किसी की जुबान पर इस घटना का ही जिक्र है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस-पीएसी तैनात है। देरसायं गांव पहुंचे शवों को देख परिवार में कोहराम मच गया। बाद में अलीगंज सर्किल फोर्स के साथ पीएसी की देखरेख में शवों को दफनाया गया। थानाध्यक्ष राजा का रामपुर का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें