ेएटा। बेटे को काबिल बनाना था और बिटिया के सपनों को पूरा कर खुशियों से रोशन करना था, लेकिन डेंगू ने अरमानों पर पानी फेर दिया। परिवार पर कहर बनकर टूटे डेंगू ने सब कुछ खत्म कर दिया। बेटा न तो पिता को मुखाग्नि दे सका और पत्नी, बिटिया अंतिम दर्शन न कर सके। जीने का सहारा और उम्मीद सब कुछ कुदरत के कहर ने छीन ली। गांव डूंगरपुर में प्रधानाचार्य के परिवार पर बरपा डेंगू का प्रकोप सारी खुशियों और अरमानों को दफन कर गया। परिवार पर टूटे कहर पर हर कोई आंख नम करता नजर आया।
गांव डूंगरपुर में प्रधानाचार्य विजय सिंह की डेंगू से मौत के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है। विजय सिंह का बेटा और कक्षा नौ का छात्र मयंक भी डेंगू से पीड़ित है। गांव में सोमवार दोपहर को जब प्रधानाचार्य का शव पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। अंतिम संस्कार की बारी पर परिजनों को बेटे मयंक की कमी खलती रही। डेंगू से जंग लड़ रही बिटिया काजल और पत्नी नीलम भी अपने सहारे का चेहरा तक न देख सकीं। ऐसे में प्रधानाचार्य के सबसे छोटे भाई वरुण ने मुखाग्नि दी। पिता रामसेवक भी बुखार की चपेट में हैं। आलम यह हुआ कि लोग डेंगू के प्रकोप से बचने की चर्चा करते नजर आए।
चार भाइयों में सबसे बड़े थे विजय
प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके तीनों भाई खेती किसानी और मजदूरी करते हैं। पिता रामसेवक भी तीन साल पहले सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। बड़े भाई के सहारे पूरा परिवार था, लेकिन अब आस टूट गई है।
डूंगरपुर में डेंगू का कहर, लोगों में दहशत
गांव डूंगरपुर में डेंगू कहर बरप रहा है। इसे लेकर लोगों में दहशत है। गांव में कई लोग भयंकर बीमारी से जूझ रहे हैं। लेकिन अब तक न तो स्वास्थ्य विभाग चेता है और न ही ग्राम पंचायत ने फॉगिंग कराई है।
डेंगू से मौत होना चिंतनीय, स्वास्थ्य टीमों को करेंगे अलर्ट
विकास खंड सकीट के गांव डूंगरपुर में डेंगू से हुई मौत चिंतनीय है। गांव में स्वास्थ्य टीमों को भेजा जाएगा और हर संभव ग्रामीणों को स्वस्थ रखने के प्रयास किए जाएंगे। ग्रामीणों को सूचनाएं देनी चाहिए, अगर किसी भी तरह के रोग, बीमारियां फैल रही हैं तो उनको कंट्रोल करने के भरसक प्रयास जारी रहते हैं। डूंगरपुर में फोगिंग कराकर इलाज मुहैया कराया जाएगा।
डा. अजय अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी
ेजिले में डेंगू के मामलों को लेकर सीएमओ को निर्देशित किया गया है। गांव डूंगरपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर लोगों का उपचार कराया जाएगा। साथ ही लार्वा की जांच कराई जाएगी।
सुखलाल भारती, डीएम एटा