फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक प्रेरणा एप क्यों बता रहे हैं निजता का हनन

विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर धरने के दौरान प्रदर्शन करते शिक्षक- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
कासगंज। प्रेरणा एप के विरोध में धरने पर बैठे शिक्षकों का ज्ञापन लेने के लिए बीएसए के न आने पर शिक्षक भड़क गए। शिक्षकों ने कार्यालय का घेराव कर दिया। काफी जद्दोजहद के बाद बीएसए ने ज्ञापन लिया। बीएसए के एक शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की चेतवनी पर शिक्षक भड़क गए और वार्ता का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन

प्रेरणा एप के विरोध में विभिन्न शिक्षक संगठनों ने सामूहिक रूप से बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। धरने के उपरांत जब ज्ञापन देने का बक्त आया तो बीएसए को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन बीएएसए ने धरना स्थल पर आकर शिक्षकों से ज्ञापन लेने से इंकार कर दिया। बीएसए ने शिक्षकों के प्रतिनिधि मंडल को ज्ञापन कार्यालय आकर देने का संदेश भिजवा दिया। इसके बाद शिक्षक भड़क गए। शिक्षकों ने बीएसए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। काफी देर तक कार्यालय पर हंगामा होता रहा। काफी देर बाद बीएसए ने शिक्षकों का ज्ञापन लिया। बीएसए ने शिक्षिका विनय यादव पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया और कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इसके बाद शिक्षकों मे फिर से आक्रोश फैल गया। शिक्षकों ने वार्ता का बहिष्कार कर दिया। शिक्षकों का कहना है जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिक्षकों का अपमान करती हैं। उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुनती। हमारी लड़ाई सरकार से है जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से नहीं है। शिक्षकों की छुट्टी पर भी अनुपस्थित लगा दी जाती हैं, तथा सीधा वेतन काटने का फरमान जारी होता है। इस दौरान खूबेंद्र लोधी, हाशिम बेग, गौरव यादव, अमित यादव, दिलीप यादव, नीरज गुप्ता, राजेंद्र, उमेश यादव, रतन प्रकाश, अंकित पुंडीर, जमीर आलम, अर्चना राठौर, इंद्र कुमार ,गजराज सिंह, सत्यनारायण, नीतू, कल्पना, सीमा, रेनू सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
शिक्षकों के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि बीएसए ने शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की तो शिक्षक एक जुट होकर आंदोलन करेंगे। प्रेरणा एप के विरोध में सभी संगठनों की एक संघर्ष समिति बनाई जाएगी। देवेंद्र यादव जिला अध्यक्ष जूनियर शिक्षक संघ
विज्ञापन

उनके द्वारा ज्ञापन लेने से इंकार नहीं किया गया। ज्ञापन कार्यलय आकर देने के लिए कह दिया था। शिक्षिका ने उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है, जिसके चलते उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। अंजली अग्रवाल बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें