विवादित ढांचा गिराए जाने की 25 वीं बरसी पर हिंदूवादी संगठनों ने मंगलवार को शौर्य दिवस मनाया। बजरंगदल एवं विश्व हिंदू परिषद ने कई मंदिरों पर सामूहिक महाआरती की। कार्यक्रम के मद्देनजर जिलेभर में पुलिस प्रशासन सतर्क रहा।
बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद ने बारहद्वारी हनुमान मंदिर पर महाआरती की। हनुमान चालीसा पाठ करके दीपदान किया गया। इसके अलावा हुल्का मंदिर, भूतेश्वर मंदिर आदि अन्य धर्मस्थलों पर भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुबह से ही सतर्क नजर आया। सार्वजनिक स्थलों, संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए। पीएसी व पुलिस के जवानों की तैनाती की गई। मौके पर कौशल साहू, धमेन्द्र माहेश्वरी, आकाश सिंघल, मनोज लोधी, विनय राज पन्नु, जुगेंद्र लोधी, डा. बीडी राना, महेंद्र सिंह बघेल, डीएस पाल, अमित गुप्ता बाबा, विपिन बघेल, अमित माहेश्वरी, मनीष अग्रवाल, रामवीर कुशवाह, विकास यादव, पवन यादव, ललित मोहन कुलश्रेष्ठ, अमलेंदु शर्मा, अंकित जैन आदि मौजूद रहे।