फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट मॉडलों का प्रदर्शन

Sat, 26 Nov 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जेपी पब्लिक एकेडमी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने विज्ञान के उत्कृष्ट मॉडलों का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में सौर ऊर्जा पर्यावरण सहित अन्य विषयों से जुड़े मॉडल भी प्रस्तुत किए गए। 700 छात्र छात्राओं ने ग्रुपों के माध्यम से इस प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी के मौके पर एकेडमी की प्रबंध निवेशक निर्मल अग्रवाल ने छात्र छात्राओं की योग्यता व परिश्रम की भरपूर प्रशंसा की। निर्णायक मंडल समिति की सदस्य आरती मिश्रा, राजकुमार अग्रवाल एवं गंगा चरन ने विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि मॉडलों के बीच एक से एक उत्कृष्ट मॉडलों केो देखने के बाद जो कौशल छात्र छात्राओं का देखने को मिला है वह सराहनीय है। एकेडमी के प्रधानाचार्य अखिलेश सक्सेना, उप प्रधानाचार्य वीके झां ने अतिथियों का स्वागत व आभार जताया। प्रदर्शनी प्रभारी रसायन विज्ञान प्रशिक्षक मनोज सिंघल एवं आकांक्षा यादव के प्रयासों की सराहना की। विज्ञान प्रदर्शनी केे मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं व अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें