फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

140 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे, 25 लाख रुपये से अधिक का था बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। शहर में विद्युत निगम द्वारा बकाएदारों से वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। जहां दस हजार से अधिक के 25 लाख के 140 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे गए हैं। निगम द्वारा प्रतिदिन एक सैकड़ा के लगभग बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता आरबी राय ने बताया शहर के लगभग 31 हजार विद्युत उपभोक्ताओं पर निगम का करोड़ों रुपये से बकाया है। निगम के कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं से मिलकर विद्युत बिल जमा करने को कहा जा रहा है। इसके बाद ही बड़े बकाएदार सहित दस हजार से अधिक के बकाएदार विद्युत बिल जमा नहीं कर रहे हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दस हजार से अधिक के बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। शनिवार को शहर के मोहल्ला श्रंगार नगर, किदवई नगर सहित आधा दर्जन मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां 25 लाख के 140 बकाएदारों के विद्युत कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन

विद्युत बकाएदारों पर एक नजर-
एक लाख से अधिक के बकाएदार - 110
दस हजार से अधिक के बकादार - 2020
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें