फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अपनी ही जमीन पैमाइश के लिए किसानों से उगाही, कानूनगो और लेखपाल का घूस लेते वीडियो आया सामने

Tue, 10 Sep 2024 09:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में अपनी ही जमीन पैमाइश के लिए किसानों से उगाही की जा रही है। कानूनगो और लेखपाल का घूस लेते वीडियो सामने आया है। 
विज्ञापन
कानूनगो और लेखपाल का घूस लेते वीडियो आया सामने - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में पैमाइश के नाम पर लेखपाल के घूस लेने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में लेनदेन देखा जा सकता है। वीडियो में लेखपाल और कानूनगो पैमाइश करने के बदले में रुपये ले रहे हैं। लेनदेन का वीडियो तीन दिन पहले का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मामला जलेसर तहसील क्षेत्र के शाहनगर टिमरूआ गांव का है। गांव निवासी किसान भगवान दास से लेखपाल का 15 लाख की रिश्वत मांगने का मामला सामने आया था। मामले में डीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया था। मगंलवार को सोशल मीडिया पर गांव महानमई के किसान यतेन्द्र सिंह व नेपाल सिंह ने खेत की पैमाइश कराने के लिए आवेदन किया था।

इस पर लेखपाल व कानूनगो ने बिना रुपये लिए पैमाइश करने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि लेखपाल व कानूनगो गांव पहुंचे। जहां किसान से पहले रुपये लिए। यह वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। मामले में एसडीएम विपिन कुमार मोरल ने बताया कि वायरल वीडियो पुराना बताया जा रहा है, फिर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें