सहावर-गंजडुडवारा रोड के पास खड़े परचून, हार्डवेयर से भरे ट्रक में वेल्डिंग के दौरान आग लग गई। आग से लाखों का सामान जल गया। एकत्रित हुए लोगों ने दमकल को सूचना देते हुए आग बुझाने में जुट गए। दमकल के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही पेट्रोल पंप भी है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी अनहोनी होने से बच गई।
सहावर रोड स्थित मोहल्ला पीपल अड्डा निवासी रंजीत सिंह सोमवार सुबह दिल्ली से परचून तथा हार्डवेयर का सामान ट्रक में भरकर लाए थे जो उन्हें उड़ीसा पहुंचाना था। शाम करीब चार बजे सहावर-गंजडुंडवारा तिराहा के पास ट्रक खड़ा करके वेल्डिंग करा रहे थे तभी अचानक ट्रक में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते ही रौद्र रूप धारण कर लिया। एकत्रित हुए लोगों ने दमकल, पुलिस को सूचना देते हुए आग बुझाने में जुट गए। मौके पर जब तक दमकल पहुंचती तक लोगों ने खुद ही आग बुझा ली। पीड़ित रंजीत की माने तो ट्रक में करीब चालीस लाख रुपये का सामान रखा हुआ था जो जल गया।
------
बिना पानी के आग बुझाने पहुंची दमकल
ब्यूरो
एटा। मौके पर पहुंचे लोगों ने दमकल को सूचना दी। काफी देरी से पहुंची दमकल बिना पानी लिए ही आग बुझाने पहुंच गई। गाड़ी में पानी न होने के कारण दूसरी गाड़ी बुलानी पड़ी मगर तब तक स्थानीय लोगों ने आग बुझा ली थी। दमकल की लापरवाही को लेकर लोगाें में काफी आक्रोश देखा गया।