सब्जी मंडी में गिरी टिमाटर की कीमत- संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। लॉकडाउन में लोगों के घरों में कैद होने और बाहरी जिलों में सब्जियों का निर्यात न होने पाने के कारण इनके दामों में गिरावट दर्ज की गई है। बीस रुपये किलो बिकने वाला टमाटर बुधवार को दस रुपये के डेढ़ किलो तक बिका। वहीं, प्याज भी दस से पंद्रह रुपये किलो पर पहुंच गई, वहीं आलू के रेटों में भी भारी कमी आयी है।
बुधवार को सैनिक पड़ाव पर लगने वाली सब्जी मंडी का नजारा देखने लायक था। साप्ताहिक बंदी के बाद खुली मंडी में सब्जी विक्रेताओं के फड़ों पर माल सजा हुआ था, पर खरीदारी करने वाले अपने हिसाब से खरीदारी कर रहे थे। माल ज्यादा आने के कारण रेटों में कमी के चलते दुकानदार चिल्ला-चिल्लाकर सब्जी बेच रहे थे, पर ग्राहक कम रेट के बावजूद आवश्यकतानुसार ही खरीदारी करते दिखे।
अमियां तीस रुपये में पांच किलो
रविवार को आई आंधी में निधौलीकलां सहित आसपास के गांवों में बागों में अमियां टूटकर गिर गई। इससे बागबानों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, बाजार में अमियां तीस रुपये की पांच किलो तक बेची गई।
सब्जियों के भाव
टमाटर-दस रुपये का डेढ़ किलो
प्यास-दस रुपये किलो
धनिया-पांच रुपये की दो गड्डी
बैगन-दस रुपये किलो
खीरा-दस रुपये का डेढ़ किलो
शिमला मिर्च-20 रुपये किलो
बंद गोभी-15 रुपये किलो
फूल गोभी-दस रुपये किलो
तोरई-दस रुपये किलो
लौकी-दस रुपये किलो
ग्वार की फली-20 रुपये किलो
काशीफल-दस रुपये का डेढ़ किलो
कटहल-दस रुपये किलो।