फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण: निर्देश हवा, बैठने की नहीं व्यवस्था

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल की मैटरनिटी विंग में जमीन पर बैठकर टीकाकरण के लिए अपनी बारी का इंतजार करतीं मह - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। शासन के निर्देश हैं कि कोविड टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों के बैठने, पेयजल आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं जिले के बूथों पर निर्देश हवा कर दिए गए हैं, बैठने तक की व्यवस्था नहीं हैं। शुक्रवार सुबह मैटरनिटी विंग में टीकाकरण के लिए अपनी बारी के इंतजार में थक कर महिलाएं जमीन पर ही बैठ गईं।
विज्ञापन

16 जनवरी से कोरोना वैक्सीन की टीकाकरण शुरू हुआ। उस समय शासन ने निर्देश दिए कि वैक्सीन लगवाने के लिए बूथों पर आने वाले व्यक्तियों के बैठने का इंतजाम किया जाए। उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका विशेष ख्याल रखा जाए। शुरू में कुछ दिन व्यवस्था की भी गई, लेकिन अब निर्देश हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। यहां मैटरनिटी विंग में बने महिला स्पेशल बूथ पर भी महिलाओं के लिए बैठने का कोई इंतजाम नहीं हैं। शुक्रवार सुबह से ही कोरोना टीकाकरण के लिए बूथ पर महिलाओं की लंबी कतार लग गई। इस दौरान कई महिलाएं व युवतियां जब खड़े-खड़े थक गईं तो जमीन पर कतारबद्ध रूप से बैठ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें