फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 600 मीटर में उत्तराखंड की गायत्री ने स्वर्ण पदक जीता

Thu, 25 Sep 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षा संस्थान का 37वां क्षेत्रीय खेलकूद समारोह आयोजित हुआ। विभिन्न स्पर्धाओं में मेरठ, ब्रज और उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में आज अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में विजेता ​खिलाड़ियों को पुरुकृत करते क्षेत्रपाल उपाध्याय-संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा। जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षा संस्थान की ओर से 37वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह आयोजित हो रहा है। एथलेटिक्स से लेकर लंबीकूद और भाला फेंक की स्पर्धाओं में बाल, किशोर और तरुण वर्ग में बालक-बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में मेरठ की तनिष्का जादौन प्रथम, काजल चकमा द्वितीय व आराध्या पाराशर तृतीय, बालक वर्ग में गुरु कांत प्रथम व मनोज कुमार द्वितीय, किशोर वर्ग में रितिका प्रजापति प्रथम और तरुण वर्ग में ब्रज के प्रांशु विजेता बने। 600 मीटर में उत्तराखंड की गायत्री ने स्वर्ण पदक जीता। 800 मीटर में विभिन्न वर्गों से डिंपल, मेरठ के हिमांशु व सचिन जीते। 1500 मीटर में विभिन्न वर्गों से पल्लवी, उत्तराखंड के कपिल धामी और मेरठ के गगन प्रथम रहे।
लंबीकूद में मेरठ के गुरु कांत प्रथम रहे जबकि शॉट पुट में विक्रम ने तरुण वर्ग में बाजी मारी। हाई जंप और अन्य स्पर्धाओं में मेरठ, ब्रज और उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दबदबा दिखाई दिया। विजेताओं को मंच पर मेडल पहनाकर स्वामी विवेकानंद शिक्षा समिति के संरक्षक क्षेत्रपाल उपाध्याय सहित पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। आज होने वाले समापन समारोह में अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें