फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तम तप सब माहिं बखाना...

Mon, 12 Sep 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
पर्यूषण पर्व - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार को पर्यूषण पर्व के सातवें दिन उत्तम तप धर्म की आराधना की गई। इस मौके पर श्रावक-श्राविकाओं ने संसार से मुक्ति पाने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

सुबह जैन गली स्थित जानकीदास चैत्यालय से वीर मंडल के तत्वावधान में बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी मेहता पार्क, विजय नगर कालोनी, ठंडी सड़क, पुरानी बस्ती, पटियाली गेट, होली मोहल्ला, सुभाष मूर्ति, जीटी रोड होती हुई जैन गली में संपन्न हुई। इस मौके पर बच्चों ने भगवान महावीर के जयकारे लगाए। उधर, ठंडी सड़क स्थित मझराऊ जैन मंदिर में भक्तों ने भगवान आदिनाथ का अभिषेक किया। इस दौरान पीतवस्त्र धारी इंद्रों ने प्रभु की भक्ति की। जैन नगर स्थित पार्श्वनाथ जैन मंदिर में पंडित प्रकाश चंद्र जैन ने कहा कि तप वह है, जहां परिग्रह का त्याग किया जाता है। बड़े जैन मंदिर में धार्मिक तंबोला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस मौके पर सुधीर जैन बैंक, विमल जैन, पीयूष जैन, संजय जैन, सोनी जैन, मोहित जैन, सुन्नेश जैन एड., सुनील बांदा, विकास जैन, नितिन जैन, डेविड जैन, मनीष जैन मिल्की, पद्म चंद्र जैन समेत तमाम श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे। वहीं बड़े जैन मंदिर में रात को नौ बजे और नशिया मंदिर में दोपहर दो बजे से णमोकार मंत्र का पाठ होगा। जैन नगर मंदिर के आडीटर विकास जैन सर्राफ ने बताया कि पर्यूषण पर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म की पूजा की जाएगी।
विज्ञापन

-----------------
अवागढ़ में हुई डाक प्रतियोगिता
अवागढ़/एटा। महावीरकीर्ति दिगंबर जैन मंदिर में रविवार रात को पर्यूषण पर्व के मौके पर डाक प्रतियोगिता आयोजित की गई। आर्यिका विरागमती माताजी के सानिध्य में उत्तम तप धर्म की पूजा की गई। इस मौके पर डाक प्रतियोगिता में गुनगुन, पूजा प्रथम, अक्षत, मोनिका द्वितीय और प्रिंस, दीपाली ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर विपिन जैन, आशुतोष जैन बंटी, अक्षय जैन, अंशुल जैन, रजत जैन, आगम जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन


जैन मंदिर में पूजा करने उमड़े श्रद्धालु
अलीगंज। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैनमंदिर में श्रावकों द्वारा दोपहर में श्री जी व धूपदशमी व्रत का अभिषेक पूजन किया गया। सांगानेर जयपुर से आए विद्वान ने उत्तम तप और प्रवचन करते हुए कहा कि इच्छाओं का निरोध करना तय है। यह आभ्यानतर और बाध्य के भेद से बारह प्रकार का है। अशोक कुमार जैन, धीरज जैन, संजीव जैन, सुधीर जैन, दिलीप जैन, विनोद कुमार जैन, संजय जैन, सोनी जैन समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें