शांतिकुंज हरिद्वार के गायत्री परिवार के आचार्यों द्वारा मंगलवार से किला रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में 24 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन शुरू किया गया। इस दौरान कलश यात्रा निकाली गई।
आधार बाबा की बगीची से कलश यात्रा शुरू हुई। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं। वहीं जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा मेन बाजार, लोहा मंडी, बारहद्वारी, सराफा बाजार, नगर पंचायत कार्यालय होते हुए स्कूल पर पहुंचकर समाप्त हो गई। इस मौके पर चेयरमैन महेशपाल सिंह, सुरेंद्र शर्मा, अशर्फीलाल शर्मा, किशन वार्ष्णेय, ओमप्रकाश गुप्ता, उमेश शर्मा, मुन्नालाल गुप्ता आदि थे।