फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नगला माली में बवाल, कासगंज के लोगों पर पथराव-फायरिंग का आरोप

Sun, 06 Oct 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र के नगला माली गांव में रविवार दोपहर लगभग 1 बजे कासगंज जिले के ताजपुर तिगरा गांव के लोगों ने खेत में पानी लगाने गए ग्रामीणों को दौड़ाते हुए पीट दिया। पथराव, फायरिंग करने का भी आरोप है। इसमें 6 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

सीएचसी अलीगंज में पहुंची घायल शकुंतला ने बताया कि मैं अपने घर पर गोबर का लीपा कर रही थी। तभी तिगरा ताजपुर गांव के कुछ लोग अवैध हथियार, लाठी-डंडों से लैस होकर आए और पीटकर घायल कर दिया। रामादेवी ने बताया कि हम लोग आलू की फसल की भराई कर रहे थे। ताजपुर गांव के लोगों पानी रोक दिया। विरोध करने पर उन्होंने घर में घुसकर पीटा है। फायरिंग भी की। कुछ दिन पहले भी गालीगलौज कर धमकी दी थी। 3 अक्तूबर को हमने थाने में तहरीर दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। रविवार को घायल शकुंतला देवी, कुसुमलता, रंजना, विनय कुमार, गोपी चंद्र, बबलू का सीएचसी अलीगंज पर इलाज व चिकित्सकीय परीक्षण किया गया।
थाना प्रभारी रूपेश वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों का पूर्व से पैसों का लेनदेन है। दोनो गांव के लोगों के खेत आसपास हैं। ताजपुर गांव के लोगों का सबमर्सिबल लगा हुआ है। पानी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। ताजपुर के आरोपियों ने नगला माली गांव में घुसकर मारपीट की है। घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें