एटा में एएनटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर स्कॉर्पियो से 594 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। हेरोइन लेकर कासगंज से मथुरा जा रहे दो आरोपी पुलिस को देखकर गाड़ी छोड़कर अंधेरे में खेतों की ओर फरार हो गए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कासगंज से मथुरा जा रही स्कॉर्पियो को पुलिस ने घेर लिया। तलाशी में 594 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई गई है। हालांकि, गाड़ी सवार दो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग गए।
विज्ञापन
पांच नवंबर की रात करीब आठ बजे एएनटीएफ आगरा यूनिट को सूचना मिली कि काले रंग की स्कॉर्पियो में कुछ लोग हेरोइन लेकर कासगंज से मथुरा जा रहे हैं। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय के नेतृत्व में जिलेभर में चेकिंग शुरू कराई गई। सभी थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों और बीट पुलिसकर्मियों को गाड़ी रोकने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए चालक ने कई बार रास्ता बदला। पहले एटा से अवागढ़ की ओर गया, फिर वापस लौटकर मलावन की तरफ मुड़ गया। टोल प्लाजा पर चेकिंग देखकर वहां से भी वापस आ गया और कच्चे रास्ते से अंगदपुर गांव की ओर जाने लगा। इसी दौरान सकीट पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दी। खुद को घिरता देख गाड़ी में सवार अलीम और सोहेल निवासी बद्री नगर, मथुरा अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग निकले।
गाड़ी की तलाशी लेने पर 594 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है। अलीम, सोहेल और गाड़ी मालिक को वांछित किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।