फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर गृह लक्ष्मी की मौत: हैंडपंप से पानी लेने गई थी विवाहिता, ऐसा हुआ हादसा; कांप गए घरवालों के पैर

Fri, 06 Nov 2026 12:13 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा के चुन्नपुरा गांव में धनतेरस के दिन सरकारी हैंडपंप से पानी भरकर लौट रही 30 वर्षीय मोहरश्री की बिजली के खंभे में उतरे करंट से मौत हो गई। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
विलाप करती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चुन्नपुरा में शुक्रवार सुबह एक हृदय विदारक घटना में, सरकारी हैंडपंप से पानी भरकर लौट रही एक महिला की बिजली के खंभे से करंट लगने के कारण मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे हुई।
विज्ञापन


गांव निवासी संदीप कुमार ने बताया कि उनकी भाभी मोहरश्री (30) घर के बाहर लगे सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थीं। जब वह बाल्टी में पानी भरकर घर की ओर लौट रही थीं, तभी रास्ते में उनका हाथ बिजली के खंभे से छू गया। इससे उन्हें जोरदार करंट लगा।

महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से मोहरश्री को खंभे से हटाया और उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। हालांकि, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें