फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी वर्दी को नहीं कोरोना संक्रमण का डर

विज्ञापन
कोविड की बैठक लेते नोडल अधिकारी। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिले में जिन पुलिसकर्मियों पर गाइडलाइन पालन कराने की जिम्मेदारी है, वह स्वयं नहीं कर रहे हैं। साथ ही ड्यूटी के दौरान मास्क भी नहीं लगा रहे हैं। अमर उजाला की टीम ने रविवार को शहर के विभिन्न चौराहों, तिराहों पर यही हाल देखा। चौराहों पर यदि दस पुलिसकर्मी तैनात हैं तो उसमें से आठ बिना मास्क के ही ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं। यही हाल घंटाघर के ठीक सामने सीओ सिटी ऑफिस का रहा। यहां तैनात होमगार्ड और पुलिसकर्मी बिना मास्क के बैठे थे। जबकि बस स्टैंड, माया पैलेस चौराहा, आगरा रोड पर तैनात पुलिसकर्मी भी मास्क नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कोर्ट का आदेश फिर भी अमल नहीं
दो दिन पूर्व ही हाईकोर्ट ने आदेश दिया है कि यदि कोई व्यक्ति घर से बाहर निकलता है तो मास्क लगाना अनिवार्य है। ऐसा न करना अपराध की श्रेणी में माना जाएगा। बावजूद इसके पुलिसकर्मी ही कोर्ट के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं।
रात के समय घूमते हैं अफसर
सीओ सिटी राजकुमार और एसडीएम अबुल कलाम सहित अन्य अधिकारी रात आठ बजे के बाद बाजारों में गाइडलाइन का पालन कराने निकलते हैं। जबकि उस समय तक बाजार पूरी तरह खाली हो जाता है। यदि गाइडलाइन का पालन कराना है तो दिन में कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को मास्क लगाने की सख्त हिदायत है जो नहीं लगा रहे हैं। वह होमगार्ड के जवान हैं। उन्हें कई बार मास्क लगाने के लिए कहा गया है। एक बार फिर होमगार्ड के कमांडेंट से बात कर नियम का सख्ती से पालन कराया जाएगा। -ओपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें